उन्नाव, जनवरी 16 -- उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित विजेता कलाकार 17 से 19 जनवरी तक मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। काव्यपाठ विधा में छह प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें विमल ने प्रथम, शिवांश शुक्ला ने द्वितीय तथा ओमजी त्रिवेदी और मोहित वर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन (जूनियर वर्ग) में तन्वी प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और शुभ द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन (सीनियर वर्ग) में शगुन सिंह ने प्रथम, प्रद्युम्न ने द्वितीय तथा श्रेय श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुगम गायन (जूनियर वर्ग) में तन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.