लखनऊ, फरवरी 19 -- निराला नगर आठ नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क गुरुवार को मंगल गीतों और उत्साह से सराबोर रहा। मौका था व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित चतुर्थ सामूहिक लाडली विवाह उत्सव का। इस उत्सव में 15 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। इस लाडली विवाह उत्सव का शुभारंभ गुरुवार शाम डालीगंज के ढलाई घर से हुआ। यहां से भव्य सामूहिक बारात निकली। घोड़े पर बैठकर सजे धजे दूल्हे बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते बारातियों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे, जहां पुष्प वर्षा के साथ सभी का स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष गोविंद कृष्ण अग्रवाल पप्पू बोरा की अगुवाई में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष पप्पू बोरा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल विवाह कराना ही नहीं बल्कि ...