रांची, जनवरी 4 -- रांची, संवाददाता। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रकाश टेकरीवाल की माता तारादेवी टेकरीवाल ने लायंस ईस्ट निरामया अस्पताल में 100 नवजात के लिए उपहार स्वरूप वस्त्र और अन्य सामग्री सौंपा। अस्पताल में इसे निःशुल्क वितरित किया जायेगा। क्लब के अध्यक्ष भारतेन्दु झा ने टेकरीवाल परिवार का आभार प्रकट किया। अस्पताल के माध्यम से उत्कृष्ट सेवा करने की प्रतिबद्धता को दुहराया। अस्पताल परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें 65 लोगों ने नेत्र, ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच कराकर उचित सलाह प्राप्त की। इस अवसर पर निरामया अस्पताल के चेयरमेन राजेश गुप्ता, सचिव संजय पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, राजीव लोचन, मनोज नरेडी, राम बालक वर्मा, डॉ सुरंजन सरकार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...