लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत निरहु गांव में सरहुल शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साह भरे वातावरण में संपन्न हुई। इस पारंपरिक आयोजन में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर संपन्न हुई। इस दौरान नगाड़े, मांदर और ढोल की थाप पर युवक-युवतियां पारंपरिक नृत्य करते नजर आए, जिससे वातावरण पूरी तरह सरहुलमय हो गया। विभिन्न गांवों के पहान, पुजार एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने प्रकृति पर्व सरहुल के महत्व को रेखांकित करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी एवं समाजसेवी वसीम अकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.