नई दिल्ली, अगस्त 7 -- रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दौरान काजल राघवानी और निरहुआ-आम्रपाली के बीच शुरू हुआ झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पहले तेजप्रताप यादव की भोजपुरी सुपरस्टार्स को एकजुट करने की कोशिश डिनर टेबल पर नाकाम हुई। फिर तीनों सुपरस्टार्स (काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव) की तरफ से बयानों सा सिलसिला जारी रहा। अब शो का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर तीनों भोजपुरी एक्टर्स एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।काजल ने रानी को सुनाया अपना दुखड़ा शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काजल राघवानी जिम में वर्कआउट के दौरान रानी चटर्जी को अपना दुखड़ा सुना रही हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने मुझे बोला भी कि एक गाना है आपका और दिनेश जी का, वो मेरे ऊपर फिल्माया जा रहा था। बाद में पता चला कि गाना शिफ्ट हो गया उसके ऊ...