नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय रहा है। जहां एक तरफ दोनों पर्दे पर सुपरहिट कपल हैं, वहीं रियल लाइफ में भी उनका नाम अक्सर जोड़ा गया है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की शादी मनशा यादव से हुई है और उनके दो बेटे भी हैं। भले ही आम्रपाली और निरहुआ को लोगों ने रियल लाइफ कपल का टैग दिया हो, लेकिन इन दोनों ही भोजपुरी सुपरस्टार्स ने हमेशा दोस्ती वाला टैग मेनटेन किया है। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने अपने और निहरुआ के रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे निरहुआ उन्हें समझा चुके हैं कि वह किसी से शादी कर लें।ऐसी है आम्रपाली-निरहुआ की केमिस्ट्री बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे अपनी को-कंटेस्टेंट लव गिल से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते पर बात कर रही थीं। आम्रपाली ने बताया कि ...