संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के बीमापार मोहल्ले में स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की बंजर भूमि पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जे में ले लिया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि के चारों ओर लाल झंडी लगाकर उसे प्रशासनिक नियंत्रण में कर लिया। जल्द ही इस भूमि पर सरकारी स्वामित्व दर्शाने वाला बोर्ड भी लगाया जाएगा और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन को सौंपी जाएगी।जानकारी के अनुसार करीब तीन बीघा से अधिक इस भूमि का पट्टा सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के नाम पर पूर्व में अवैध तरीके से कराया गया था। इस मामले में वर्ष 1983 में ही उपजिलाधिकारी मेंहदावल द्वारा पट्टा निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी गई थी। लंबे समय तक चले विवाद और सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.