जहानाबाद, मार्च 1 -- अरवल, निज संवाददाता। जदयू के जिला प्रवक्ता चांद मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के अरवल जिलाध्यक्ष पद के संगठनात्मक चुनाव के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि आपसी मतभेद खुलकर टकराव में बदल गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और वातावरण को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को बुलाना पड़ा। एक ही दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक इस हद तक पहुंच गई कि मारपीट जैसी नौबत आ गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नियुक्त जिला पर्यवेक्षक अभिषेक पटेल ने परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया और कार्यक्रम स्थगित करते हुए वे पटना के लिए रवाना हो गए। प्रदेश का निर्णय संगठनात्मक अनुशासन और शांति बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम था। उन्होंने बताया कि चुनाव निरस्त होने और अधिकांश डेलीगेट के चले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.