धनबाद, मई 23 -- निरसा के झिरका गांव में वज्रपात से 46 वर्षीय चायना मोदी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के बाद महिला को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र मुकेश मोदी ने बताया कि उनकी मां गांव के पास बकरी चरा रही थीं। उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी और मां उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में चायना मोदी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद ग्रामीणों के साथ परिजन महिला को लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- सुपौल : ठनका की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत यहां इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक व तेज हवा के साथ हुई बारिश यह भी पढ़ें- तेज ह...