धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता निरसा बाजार स्थित अग्रेसन भवन परिसर में अग्रेसन समिति निरसा की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह समाज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रेसन समिति के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व संचालन पूरनमल गोयल ने किया। आयोजन में मुख्य अतिथि धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल थे। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी उसकी पहचान, सम्मान और अधिकार सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने इस प्रकार के पारिवारिक आयोजनों को समाज में निष्क्रियता को तोड़ने और सक्रिय सहभागिता को बढ़ाने वाला बताया। समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन निरसा शाखा, मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच व निरसा क्षेत्र में निवास करने वाले समस्त समाज के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए विविध मनोरंजक खेल, मधुर गीत-संगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.