धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। जिले के निरसा थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग ने ऐसा मोड़ लिया कि तीन युवाओं ने मंगलवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना सोमवार की दोपहर की है। घटना के बाद इलाज के लिए तीनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के बाद तीनों को भर्ती कर लिया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों नाबालिग हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग था। इस बीच परिजनों ने किसी अन्य युवक से लड़की की शादी तय कर दी, जो लड़की को मंजूर नहीं था। लड़की ने सोमवार को अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद जब लड़का घर लौटा तो वह बेहद परेशान था और लगातार रो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.