धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। जिला परिषद द्वारा निरसा स्थित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। कुल 13 दुकानों के लिए खुले डाक के माध्यम से बोली लगाई गई, जिसमें अब तक 6 दुकानों का आवंटन कर दिया गया है, जबकि शेष दुकानों की प्रक्रिया जारी है। जिला परिषद इन दुकानों का आवंटन 11 माह के अस्थायी इकरारनामा के तहत कर रहा है। नीलामी में भाग लेने के लिए अधिकतम 1 लाख रुपये और न्यूनतम 5 हजार रुपये की सुरक्षा राशि निर्धारित की गई थी। प्रत्येक दुकान का मासिक किराया 1000 रुपये तय किया गया है। नीलामी में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। हर दुकान के लिए औसतन 2 से 3 आवेदन प्राप्त हुए। खास बात यह रही कि एक दुकान के लिए अधिकतम बोली करीब 5 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो इस प्रक्रिया में लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.