धनबाद, जून 7 -- निरसा, प्रतिनिधि। भाकपा (माले) निरसा प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय गुरुदास भवन में हुई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव टूटून मुखर्जी व संचालन मुमताज अंसारी ने किया। इसमें 15 जून से 15 जुलाई तक चलाए जाने वाले एक माह के विशेष अभियान "हर गरीब को काम दो" की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। यह भी पढ़ें- महंगाई, विदेश नीति और जनसरोकारों पर भाकपा का हमला, आंदोलन तेज करने का ऐलानअभियान का उद्देश्य अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार गरीबों, खेतिहर मजदूरों, छोटे किसानों तथा वंचित परिवारों को मनरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत रोजगार उपलब्ध कराना तथा संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करना है। बैठक में तय किया गया कि अभियान तीन चरणों में चलेगा। प्रथम चरण में गांव-वार बेरोजगार परिवारों, मनरेगा जॉब कार्ड धा...