आरा, मई 4 -- उमड़ा आस्था का सैलाब बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड की कटेया पंचायत के निरनपुर गांव में सोमवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में चार से नौ मई तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बिहिया नगर स्थित सूर्य मंदिर तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में स्थापित किया. शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े तथा गाजे-बाजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. केसरिया और पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय म...