मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- भोपा। क्षेत्र में स्थित निरगाजनी नहर झाल पर नहर की बराबर में बनी दीवार में बड़ा छेद हो गया। तेज बहाव के कारण पानी छेद के रास्ते बाहर निकलकर नहर की पटरी को काटने लगा, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका पैदा हो गई।सिंचाई विभाग द्वारा आनन फानन में दीवार की मरम्मत कराई गई। भोपा क्षेत्र की निरगाजनी गंग नहर झाल पर साइड वॉल के नीचे छेद हो जाने पर वहां से निकलने वाले पानी से पटरी का तेजी से कटान होने लगा। मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विभाग द्वारा पत्थर डलवा कर छेद को बन्द कर दिया गया।सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गंग नहर काफी पुरानी और ऐतिहासिक नहर है, जिसे समय-समय पर मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.