पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले अंतर्गत पूर्णिया पूर्व और कसबा प्रखंड में तटवासी समाज न्यास द्वारा इंडस टावर और आई इंपैक्ट संस्था के संयुक्त सहयोग से मातृ शिक्षा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें निरक्षर महिलाओं को आधारभूत शिक्षा प्रदान कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। लगभग 600 निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाकर उन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोग्राम ऑफिसर हिमांशु शेखर, कार्यक्रम समन्वयक रोहित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अब शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक हो रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले तीन महीनों से अलग-अलग गांवों में 30 केंद्रों पर मातृ शिक्षा संचालित कर रही है, जबकि पहले ही 30 केंद्रों के माध्यम से बालिका शिक्षा को मजबूत कर इन्हें शिक्षा...