जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत जनपद में रविवार को साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा जिले के 21 ब्लॉकों और एक नगर क्षेत्र में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें कुल 12 हजार 648 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। कुल परीक्षार्थियों में 8 हजार 561 महिलाएं और 4 हजार 87 पुरुष शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षणकर्ता के रूप में नोडल अधिकारी बनाया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सत्येंद्र गुप्ता, सभी खंड श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.