निरंतर सीखने की भावना के साथ लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ें छात्र
मैनपुरी, अगस्त 4 -- नगर के नवीन मंडी के निकट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। यह पखवाड़ा एक अगस्त से शुरू हो गया है और 14 अगस्त तक चलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिदिन शैक्षणिक, तकनीकी, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, रोजगार एवं संस्थागत गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी विशेषज्ञों एवं शिक्षकों द्वारा प्रदान की जा रही है। मंगलवार को संस्थान के पूर्व छात्र एवं आईओसीएल में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत सुशील शाक्य ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या इंजी. प्रीति सिंह ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.