मैनपुरी, मई 24 -- नगर के किरन सौजिया स्कूल में चल रहे दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का दूसरे दिन रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन पहले सत्र का उदघाटन जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों पटका पहनाकर स्वागत किया और समापन पर सभी का आभार प्रकट किया। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि भाजपा के विशाल संगठन के संचालन, कार्यकर्ताओं का विकास, परस्पर संवाद, आत्मीयता एवं परिवार भाव के साथ काम करना हमारी कार्य पद्धति है। भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से निरंतर कार्यकर्ताओं से संवाद करती है और कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। यह भी पढ़ें- निरंतर संवाद से मजबूत कार्यकर्ताओं का होता है निर्माण एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सि...