निरंतर संवाद, प्रयास से सामाजिक मुख्यधारा से जुड़कर विकास और आत्मनिर्भर बनेंगे बिरहोर परिवार
हजारीबाग, अगस्त 9 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। मानव विकास संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने प्रखंड के बदाही स्थित बिरहोर टांडा में रहने वाले 26 बिरहोर परिवारों के साथ लगातार सामुदायिक बैठक कर उनमें सामाजिक विश्वास, खुद का विकास, आत्मनिर्भर होने के साथ सामाजिक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। बिरहोर परिवार के बीच चेतना जगाने के बाद लोगों ने खुद के सामूहिक प्रयास से पक्की सड़क से बिरहोर टांडा तक खराब कच्चे सड़क की श्रमदान कर मरम्मत की। मानव विकास संस्था ने गूंज, नई दिल्ली के सहयोग से सभी बिरहोर परिवार को एक-एक बोरा वस्त्र दिया। संस्था सचिव बीरबल प्रसाद ने कहा कि सामूहिक प्रयास से यदि समुदाय को उचित प्रेरणा, सहयोग और अवसर मिले, तो वह स्वयं अपने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है। यह भी पढ़ें- डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.