सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हॉली स्प्रीट स्कूल सामटोली में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रशासक फा फेलिक्स सुमन लकड़ा ने कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कया। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक फा शैलेस केरकेट्टा एवं उप प्राचार्य फा सुनील सुरीन ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। मौके पर फा शैलेस ने कहा कि परीक्षा का परिणाम केवल अंक का मूल्यांकन नहीं होता, यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सीखने की प्रक्रिया का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। तभी वे अपने लक्ष्य को प्राप...