दरभंगा, मार्च 1 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी रसायन शास्त्र विभाग में 'विमेन इन साइंस : कैटलिसिंग विकसित भारत' विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। शुरुआत करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष सह रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने आज के संदर्भ में विज्ञान विषय पर जोर देते हुए निरंतर नए ज्ञान की खोज पर शोध करते रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक सोच उत्प्रेरक का कार्य कर रही है। आज का युग विज्ञान और नवाचार का है, जहां महिलाओं की भागीदारी केवल एक विकल्प ना होकर समाज की अनिवार्य जरूरत है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिल्पा कुमारी, द्वितीय स्थान लक्ष्मी प्रिया एवं तृतीय स्थान सुनिता राम ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी कुमारी प्रथम, शिल्पा कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.