हाथरस, मई 31 -- हाथरस। दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 37वीं बरसी की मधुर स्मृति में शनिवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन की विभिन्न शाखाओं पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग ऑडियो-वीडियो के माध्यम से विश्व विख्यात संत राजिंदर सिंह जी महाराज द्वारा प्रेषित किया गया। सत्संग में महाराज जी ने दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की मीठी यादों के साथ जोड़ा, और कहा कि संत दर्शन सिंह जी महाराज दया और प्रेम की जीती जागती मूरत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण में ही व्यतीत किया। यह भी पढ़ें- निरंतर दया, करुणा और प्रेम से भरी जिंदगी जियेंसंत दर्शन सिंह जी के जीवन से सीख इसलिए आज के दिन हम सब महाराज जी के जीवन से सीख लें और निरंतर दया, करुणा और प्रेम से भरी जिंदगी जियें। "और आइए, आज हम वही करें जो संत दर्शन सिंह जी हमेश...