बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एसबीएसएस कॉलेज के सभागार में शनिवार को आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड सम्मान समारोह में उत्साह, प्रेरणा और संकल्प का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान अखबार की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि यह बच्चों के भीतर प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान ओलंपियाड के तहत जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने का अवसर मिलता है और वे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड के टॉपर बच्चो...