सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रेंगारीह स्थित संत पीयूष इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का समापन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात इंटर कॉलेजों की बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में विधायक नमन विक्सल कोनगाडी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान पूरे देश में हॉकी के लिए है। यहां की धरती ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जो आज देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि जिले के गांव-गांव में हॉकी के प्रति विशेष लगाव देखा जाता है। इस क्षेत्र ने अब तक दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देश को दिया है, जिनकी बदौलत सिमडेगा की पहचान खेल जगत में बनी हुई है। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.