मधेपुरा, मई 19 -- मधेपुरा निज संवाददाता बी एन एम यू के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान में संगोष्ठी और क्विज का आयोजन किया गया। क्लाइमेट चेंज, एनवायरनमेंट इश्यूज, बायोसिंथेसिस ऑफ फैटी एसिड, बायो सिस्टमेटिक्स एंड टैक्सॉनमी इट्स इम्पोर्टेंस इन बायोलॉजी टॉपिक पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने की। संगोष्ठी और क्विज को सम्बोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को चाहिए की स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई में निरंतर क्लास आए और शिक्षक के पढ़ाये गए टॉपिक को घर पर पढ़कर रिवीजन करें। जिससे ज्ञान का विकास होगा और आगे मेहनत कम हो जायेगा। विभाग के डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि सेमिनार और क्विज से छात्रों में बोलने की कला समृद्ध होती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के ओरल परीक्षाओं में फायदा होता है। र...