निरंजना ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता
फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। ग्रेटर फरीदाबाद की युवा जिम्नास्ट निरंजना पुनिया ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित जीएफआई सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। निरंजना ने यह उपलब्धि व्यक्तिगत उपकरण वर्ग के बैलेंसिंग बीम इवेंट में हासिल की। जीत के बाद फरीदाबाद लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीनियर स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह निरंजना का पहला प्रयास था। सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में शामिल होने के बावजूद उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। निरंजना ने वर्ष 2018 में सरकारी कोच नवीन सैनी के मार्गदर्शन में जिम्नास्टिक की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने आईजी स्टेडियम में कोच सुषमा से प्रशिक्षण लिया और वर्तमान में सेक्टर-7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.