गया, अप्रैल 27 -- निरंजना नदी को शौचालय और नाली के पानी से दूषित होने से बचाने के लिए बोधगया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। लगभग एक माह में सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। यह एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा। इसके निर्माण के बाद शौचालय व नालियों का गंदा पानी का इस प्लांट में ट्रीटमेंट होगा। इसके बाद वह नदियों में गिरेगा, जिससे नदी प्रदूषित नहीं होगी। 91 करोड़ की लागत से बन रहा यह प्लांटउप परियोजना निदेशक नील कुमार ने बताया कि लगभग 91 करोड़ की लागत से इस प्लांट का निर्माण कराया जायेगा। यह भी पढ़ें- उर्दहवा में बनाया जाएगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगभग एक एकड़ में इसका निर्माण होगा। इसके लिए स्थल का निरीक्षण किया गया है। गया-बोधगया र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.