जहानाबाद, फरवरी 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना की पुलिस द्वारा निरंजनपुर ग्राम से रविवार की देर रात एक बाइक से 32 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक सवार भागने में सफल हो गया, जिसकी पहचान विकाश कुमार के रूप मे की गई है। पुलिस द्वारा इसके विरुद्ध मेहंदिया थाने में अवैध शराब को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरी तरफ परासी थाना की पुलिस द्वारा बबन बिगहा के सोन दियारे में छापेमारी की गई। छापेमारी में 200 लीटर जावा महुआ तथा एक शराब भट्टी को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस दरमयान 15 लीटर देसी शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...