देहरादून, जनवरी 5 -- भाजपा के पंडित दीनदयाल मंडल ने निरंजनपुर सब्जी मंडी चौक पर कांग्रेस द्वारा जनता के बीच अंकिता भंडारी प्रकरण पर फैलाई जा रही निराधार भ्रांतियों के विरोध में पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जिसमें वह सफल नहीं होगी। प्रदर्शन के लिए पूर्व सभी कार्यकर्ता मंडल कार्यालय लालपुल पर एकत्रित हुए और संगठित होकर निरंजनपुर सब्जी मंडी तिराहे पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, ब्रह्मपुरी के भाजपा पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े मामलों में अपराधियों को कानून के अनुसार जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जिसे प्रदेश की जागरूक जनता भली-भांति समझती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.