आगरा, मार्च 24 -- आगरा में नगर निगम के इतिहास में सदन की अलग ही तरह की बैठक हुई। मेयर अपनी डायस पर अकेली बैठीं और बराबर की कुर्सियां खाली रहीं। पार्षद अपने नियत स्थानों पर बैठे और अधिकारियों की दीर्घा पूरी तरह खाली रही। जब विपक्ष ने मेयर से जवाब मांगा तो उन्होंने खुलकर कहा कि अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। मनमानी कर रहे हैं। जनता के प्रति गंभीर नहीं हैं। मेरी सुनते नहीं हैं। मुझे खुशी है कि जनता की बात रखने के लिए पार्षद यहां मौजूद हैं और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगी। सोमवार को मेयर हेमलता दिवाकर ने नगर निगम के सामान्य सदन की बैठक बुलाई थी। नगर आयुक्त ने लोकसभा की कार्यवाही जारी रहने और शहर में सार्वजनिक उपक्रम समिति के आगमन का हवाला देकर बैठक टालने की मांग की थी। सचिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.