कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में आयोजित निरंकारी संत समागम में भक्तों के वेष में चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया। गिरोह ने इस दौरान किसी का पर्स तो किसी का कीमती सामान पार कर दिया। समागम के अंतिम दिन सेवादारों ने 17 वर्षीय किशोरी सहित चार चोरनियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। हालांकि पुलिस चोरनियों के पास से कोई माल बरामद नहीं कर सकी। सोमवार को सभी का शांति भंग में चालान कर छोड़ दिया गया। निरालानगर में आयोजित निरंकारी समागम में लाखों लोगों की भीड़ जुटी। अंतिम दिन तो करीब पांच लाख लोगों ने भाग लिया। इस दौरान दूर दराज से आईं एक दर्जन से अधिक महिलाएं भी चोरी के उद्देश्य से समागम में घुस गईं और घटनाओं को अंजाम दिया। इन्हीं में लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास रहने वाली सीमा, उन्नाव के रेलवे स्टेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.