जौनपुर, फरवरी 26 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव में निरंकारी सत्संग के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बुधवार को कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पारंपरिक जयमाला और सांझा हार से समारोह की शुरुआत हुई। भक्ति संगीत के बीच चार प्रणों में निरंकारी लावां पढ़ी गईं और प्रत्येक लावां के बाद श्रद्धालुओं ने नवविवाहित जोड़ों पर फूल बरसाए। ज्ञान प्रचारक भोलानाथ ने कहा कि परिवार की मजबूती आपसी विश्वास, प्रेम और सहयोग से बनती है। जीवन में सुख-दुख की हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाना ही वैवाहिक जीवन की सच्ची आधारशिला है। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन है, इसलिए दोनों पक्षों को अपनत्व और सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। प्रेम, नम्रता और सद्व्यवहार जैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.