जौनपुर, अक्टूबर 12 -- जौनपुर। संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम 31 अक्तूबर से तीन नवम्बर तक समालखा हरियाणा में सतगुरु माता सुदीक्षा और महाराज व निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में आयोजित होगा। इस वर्ष का विषय आत्ममंथन रखा गया है। जिले से सैकड़ों निरंकारी सेवादल सदस्य समालखा पहुंच चुके हैं। समागम स्थल पर सेवा, सफाई, भोजन और आवास की तैयारियां पूर्ण जोश और निस्वार्थ भाव से की जा रही हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस समागम में शामिल होंगे। यह आयोजन मानवता, प्रेम और समरसता का संदेश देने वाला एक आध्यात्मिक उत्सव बनकर उभरेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.