कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से संत निरंकारी मिशन उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में एक दिवसीय प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का आयोजन 22 मार्च को होगा। इस समागम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु-भक्तों के सम्मिलित होने की संभावना है। मंगलवार को सेवा, सत्संग और सिमरन के संग इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निरंकारी मिशन के प्रचार-प्रसार एवं सेवादल के मेंबर इंचार्ज मोहन छाबड़ा, मुंबई के वयोवृद्ध संत शंभूनाथ तिवारी, दिल्ली निरंकारी सेवादल के केंद्रीय उप मुख्य संचालक शुभकरण की मौजूदगी में तैयारियां शुरू हुईं। सत्संग के बाद श्रद्धालु भक्तों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। सभी ने प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...