बेगुसराय, जनवरी 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। संत निरंकारी मंडल कोई धर्म नहीं बल्कि एक व्यापक विचारधारा है जो सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मानव को मानव धर्म की पहचान कराती है। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा से जुड़कर व्यक्ति परमपिता परमात्मा के साक्षात्कार के साथ-साथ जीवन की जटिलताओं को समझने में सक्षम होता है। ये बातें जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने रविवार को रजाकपुर में कहीं। वे संत निरंकारी मिशन के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित संत समागम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निरंकारी विचार को जीवन में आत्मसात करने से चौरासी लाख योनियों के आवागमन के बंधन से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह विचारधारा धरती पर शांति, प्रेम और विश्व बंधुत्व की स्थापना में कारगर सिद्ध हुई है। आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस समागम में बड़ी संख्या में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.