निरंकारी यूथ सिम्पोजियम 20 और 21 को निराला नगर में
कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड (पराग डेयरी के समीप) श्रद्धा, समरसता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ 22 मार्च को होगा। सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाले इस समागम में बड़ी संख्या में भक्त आएंगे। समागम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सर्वोपरि रखते हुए लंगर, प्याऊ, चिकित्सा सेवा, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। दिव्य समागम की पूर्व बेला में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 20 एवं 21 मार्च को 'निरंकारी यूथ सिम्पोजियम' का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंगलवार को यहां दिन भर तैयारियां कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.