कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। संत निरंकारी मिशन ने गुरुवार को निरंकारी यूथ सिम्पोजियम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने मिशन का ध्वज फहराकर किया। उन्होंने युवाओं को आशीर्वाद देते हुए सतगुरु माता ने कहा कि इस निरंकार प्रभु ने हमें यह तन बख्शा है, इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ रहे, मन स्वस्थ रहे और हम प्रदूषण से दूर रहें। खेलों के माध्यम से टीम भावना देखने को मिलती है। अकेले तो हर कोई जी लेता है, लेकिन सभी को साथ लेकर जीने से ही संसार सुंदर बनता है। यहां 15 से 45 वर्ष के युवाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.