गंगापार, फरवरी 23 -- सेवा ही साधना बन जाये और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन की मूलमंत्र हो तभी पावन संकल्प जन्म लेते हैं। लोक कल्याण, मानव सेवा को साकार करने के लिए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छ जल, स्वच्छ मन, अभियान के चैथे चरण का शुभारम्भ 22 फरवरी को माता सुदीक्षा के निर्देशानुसार प्रयागराज सहित देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत गोपालापुर एवं नसरतपुर ब्रांच के संयुक्त सेवदारों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैलहा में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे केन्द्र की सफाई की गई। इस अभियान के मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश शुक्ला रहे। इस अवसर पर आरएस आनन्द हुबराजी संवारी संस्कार इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन मौर्य, दयाराम, बृजेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.