रुडकी, जून 21 -- रुड़की, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी मिशन की ओर से देशभर के 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन की रुड़की शाखा में भी योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय मुखी सागर कुकड़ेजा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों, सेवादल स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अनुभवी योग प्रशिक्षिका मोहनी रस्तोगी के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बताया गया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज अपने विचारों में स्वस्थ मन, सहज जीवन का संदेश देते हुए शरीर को निरंकार प्रभु की अमूल्य देन मानती हैं और उसे स्वस्थ रखना प्रत्येक व्...