शामली, मई 1 -- शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन खेड़ी बैरागी में शुक्रवार को जिला स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में जिलेभर से सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहारनपुर जोन से पहुंचीं प्रचारक बहन किट्टी गुलाटी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का शुभ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देकर मानवता को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।उन्होंने निरंकारी मिशन में महिलाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं ने हमेशा समाज और मानवता के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रभु का ज्ञान प्राप्त कर मनुष्य परमात्मा की इच्छा के अनुरूप जीवन जी सकता है और ब्रह्मज्ञान से मनुष्य क...