हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन ने रविवार को कालाढूंगी के एक निजी बैंकेट हॉल में निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया। इसमें हल्द्वानी क्षेत्र की सभी ब्रांचों की महिला संगत ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर आध्यात्मिक लाभ उठाया। मुख्य प्रचारक गीता आर्य ने सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य आत्मज्ञान प्राप्त कर परमात्मा की सच्ची पहचान करना है। सच्चा धर्म बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धता और मानव सेवा में निहित है। समागम में आध्यात्मिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए बताया कि जिस प्रकार आधुनिक विज्ञान ब्रह्मांड में एक अदृश्य ऊर्जा की उपस्थिति मानता है, उसी प्रकार परमात्मा भी सर्वव्यापी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...