निरंकारी भक्तों ने मनाया मुक्ति पर्व
गाजीपुर, अगस्त 16 -- सादात। संत निरंकारी सत्संग भवन बहरियाबाद में मुक्ति-पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बुजुर्ग संत बेचन राम ने ध्वजारोहण किया। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने कहा कि देश की राजनीतिक स्वतंत्रता जितनी जरूरी है, उतनी ही आत्मा की आजादी भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सतगुरु की कृपा से मिलने वाले ब्रह्मज्ञान से ही आत्मा को अज्ञानता और नफरत के बंधनों से मुक्ति मिलती है। समागम में श्यामरूप चौहान, बलदेव कुशवाहा, डॉ. प्रेम सहाय, रामपलट, मोती राम, संतोष कुमार, पल्लवी गुप्ता, हरेन्द्र यादव, हरि ओम प्रजापति और संजीव बरनवाल सहित कई भक्तों ने अपने विचार और सूफी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन दयाशंकर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.