निरंकारी बाल व युवा संत समागम संपन्न
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी बाल एवं युवा संत समागम रविवार को संपन्न हो गया। इसमें बाल व युवा संगत के सदस्यों ने नाटक, विचार, गीत और कवि दरबार के माध्यम से सतगुरु की शिक्षाओं, नैतिक मूल्यों को प्रस्तुत किया। बच्चों एवं युवाओं ने वर्तमान समय में नैतिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए संदेश दिया कि सतगुरु के ज्ञान को जीवन में अपनाकर प्रेम, सद्भाव, सेवा, अनुशासन एवं मानवता के गुणों का विकास हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना के महात्मा नीरज ने की, जबकि संचालन महात्मा तनु ने किया। बाल संगत का नेतृत्व गणेश ठाकुर ने किया। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां यह भी पढ़ें- शाश्वत संस्कार शिविर में बच्चों को सनातन संस्कारों का संकल्प दिलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.