कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की छिबरामऊ ब्रांच में संत निरंकारी सेवादल के भाई-बहनों ने मिलजुलकर एक उत्साहपूर्ण सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान काली नदी पुल पर पहुंचकर घाट की सफाई की गई। सेवादल संचालक मनीष कुमार शाक्य तथा ब्रांच मुखी राजकुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दर्जनों सेवादलों ने झाड़ू, फावड़ा और तसले लेकर निरंकारी सत्संग भवन तथा उसके आसपास की गंदगी को पूरी तरह साफ किया। भवन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भी सफाई की गई और चूना डालकर स्वच्छ वातावरण तैयार किया गया। इसके साथ ही नगर से दूर फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के किनारे भी बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ करते हुए मुखी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 23 फरवरी को संत निरंकारी बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.