अररिया, मई 21 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में गुरुवार को विशुद्ध नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार के सम्मान में 24 मई को पटना में भव्य सम्मान समारोह आयोजन का निर्णय लिया। गंगा प्रसाद मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी नौ प्रखंडों के नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।बैठक में गंगा प्रसाद मुखिया कहा कि बिहार के नये शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार के सम्मान में 24 मई को पटना में भव्य सम्मान समारोह के आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर शिक्षा मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव को सहमति दी है।समारोह को सफल बनाने का दायित्व सभी जिला के संघीय पदाधिकारी को दिया गया है।इस बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने कहा कि अररिया के सभी नियोजित शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति पटन...