नियोजित शिक्षकों को समय पर वेतन और प्रोन्नति मिले : गगन
पटना, जून 13 -- राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने नियोजित शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान करने और नियमावली में प्रावधान के अनुसार उन्हें प्रोन्नति देने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। राज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। यह चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमावली में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति नहीं दी जा रही है। यह भी पढ़ें- नियोजित शिक्षकों को समय पर वेतन और प्रोन्नति मिले : गगन उन्होंने नियोजित शिक्षकों के ईपीएफ अंशदान की कटौती वास्तविक भुगतेय मूल वेतन के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.