आरा, जून 15 -- आरा, हिप्र.। जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के विभिन्न नगर निकाय, प्रखंड, नगर पंचायत में नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 13.53 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना व प्रतिबद्ध खर्च के तहत जिले के प्रारंभिक स्कूलों में कार्यरत वैसे नियोजित शिक्षक, जिनका वेतन राज्य सरकार की ओर से शत-प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जाता है, को सहायक अनुदान-वेतन मद में राशि की स्वीकृति के साथ विमुक्त किया गया है। राशि की निकासी व भुगतान डीपीओ स्थापना की ओर से वित्त विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से जारी किये गये निर्देश के अनुसार किया जायेगा। राशि का विचलन किसी अन्य मद में नहीं किया जायेगा। डीपीओ स्थापना सीएफएमएस की प्रक्रिया से राशि की निकासी करेंगे और प्रारंभिक नियोजित शिक्षकों के वेतन का भ...