नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति व स्थानांतरण लागू करवाने तक संघ का संघर्ष
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने राज्यव्यापी आह्वान पर नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति , ऐच्छिक स्थानांतरण एवं चार माह से लंबित वेतन भुगतान करने को लेकर जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मार्ग होते हुए शिक्षक केहाट थाना चौक पहुंचे। जहां कड़ी धूप में भी काफी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार व विभाग की गलत नीतियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। बाद में संघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और शीघ्र अनुकूल पहल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- वैधानिक एवं न्यायोचित अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं शिक्षक, मिले न्याय प्रदर्शन को संबो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.