मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुशहरी, हिसं। लगभग 23 वर्षों के बाद नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति होने पर खुशी की लहर है। इसके लिए परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव मुनीन्द्र कुमार झा ने मुशहरी प्रखंड के बीडीओ को बधाई दी। शिक्षकों ने बताया कि मुशहरी प्रखंड अंतर्गत नियोजित शिक्षकों का 12 वर्ष पूर्णता तिथि से कालबद्ध प्रोन्नति का प्रखंड एवं सभी पंचायत का समेकित सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मुजफ्फरपुर को मंगलवार को समर्पित कर दिया गया है। इस मामले में बीडीओ चंदन कुमार ने महती भूमिका निभाई। बधाई देने वाले शिक्षकों में अब्दुल हलीम, उमेश साह, मो. शमीम, राजीव झा, अशोक कुमार, रजनीश कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.